महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा परसिया में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा परसिया में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक किशोरी का शव घर के अंदर पंखे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका गांव के पूर्व प्रधान के साले की पुत्री थी और वहीं रहकर एक निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब यह घटना हुई, उस समय पूर्व प्रधान अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने गए हुए थे। घर में किशोरी के अकेले होने के दौरान ही यह खौफनाक कदम उठाया गया, जिससे पूरे गांव में मातम और सनसनी का माहौल है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी है।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026























