फरेन्दा
महराजगंज जनपद के आनंद नगर फरेन्दा में आज श्री श्याम शक्ति धाम के मूर्ति पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आनंद नगर फरेन्दा में आज श्री श्याम शक्ति धाम के मूर्ति पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक उत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र खाटू श्याम के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
राम जानकी मंदिर से निकली भव्य निशान शोभा यात्रा
समारोह का मुख्य आकर्षण भव्य निशान शोभा यात्रा रही, जिसका शुभारंभ स्थानीय राम जानकी मंदिर परिसर से हुआ। हाथों में श्याम बाबा का पवित्र निशान लिए श्रद्धालु नाचते-गाते फरेन्दा के मुख्य चौराहों से होकर गुजरे। यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए विद्युत उपकेंद्र आनंद नगर स्थित श्री श्याम शक्ति धाम पहुंची। यात्रा के दौरान भक्तों का हुजूम और श्याम भजनों पर थिरकते श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे।
दिग्गज नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भरी हाजिरी
प्राण प्रतिष्ठा के इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के प्रमुख राजनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में शिवेंद्र चौधरी (पूर्व विधायक),विनोद गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत आनंद नगर),राजेश जायसवाल (वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि),इन जनप्रतिनिधियों ने बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और विधिवत पूजन का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री श्याम शक्ति धाम के स्थापित होने से स्थानीय श्रद्धालुओं को अब बाबा श्याम की भक्ति के लिए एक नया केंद्र मिल गया है। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026























