ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 6 मार्च को एक बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 6 मार्च को एक बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज औद्योगिक नगरी कानपुर और राजधानी लखनऊ में कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। उनके इस दौरे को आगामी सांगठनात्मक मजबूती और कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह कानपुर पहुंचेंगे, जहाँ वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित ‘विचार परिवार’ की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी इस बैठक में विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच समन्वय, आगामी चुनावी रणनीति और सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा होगी।
कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई धार
कानपुर का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में लखनऊ लौटेंगे। शाम को वे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।
50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
समय व स्थान: शाम 4:30 बजे, लोकभवन, लखनऊ।
ये वाहन आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय को कम करने और शहर की सुरक्षा को पुख्ता करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को देखते हुए कानपुर और लखनऊ दोनों शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कानपुर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है ताकि सीएम के काफिले और आम जनता को असुविधा न हो।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026






















