महराजगंज: घरेलू कलह का खौफनाक अंत पत्नी ने पति को कमरे में बंद कर जिंदा जलाया,क्षेत्र में मची सनसनी

श्यामदेउरवा

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपारकोठी टोला पिपरा गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी वारदात हुई जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपारकोठी टोला पिपरा गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी वारदात हुई जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक पत्नी ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पति को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। इस भयावह घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और सन्नाटे का माहौल है।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामपति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात रामपति और उनकी पत्नी सुमित्रा 55 वर्ष के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि सुमित्रा ने पहले पति पर हमला किया और फिर कमरे में आग लगा दी। पति को तड़पता छोड़ सुमित्रा ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर और मौके से फरार हो गई ताकि रामपति बाहर न निकल सके।

देर रात घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। जब तक लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई, तब तक काफी देर हो चुकी थी।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो वहां रामपति का पूरी तरह झुलसा हुआ शव बरामद हुआ।

सुमित्रा का स्वभाव पहले से ही आक्रामक था। कुछ समय पहले भी उसने रामपति पर चाकू से हमला किया था, तब मामला किसी तरह शांत हुआ था। लेकिन इस बार उसने सारी हदें पार कर दीं।

पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना की मुख्य वजह घरेलू विवाद ही सामने आ रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.