महराजगंज
महराजगंज जनपद के सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली पुलिस ने गो-तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली पुलिस ने गो-तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत क्षेत्र में संचालित पिकअप वाहनों की थानेवार नंबरिंग की जा रही है, ताकि संदिग्ध वाहनों की पहचान तत्काल की जा सके।

अभियान का मुख्य उद्देश्य
अक्सर बाहरी और संदिग्ध वाहनों के जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की घटनाएं सामने आती हैं। इसे रोकने के लिए एसएसआई (SSI) राम चंद्र राय के नेतृत्व में अब तक लगभग 100 पिकअप वाहनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है।

कैसे होगी पहचान?
सत्यापन के बाद प्रत्येक वाहन के बोनट और दोनों दरवाजों पर ‘पीएसओ पुलिस सोनौली’ अंकित किया जा रहा है। यह विशिष्ट अंकन स्पष्ट करेगा कि वाहन सोनौली कोतवाली के अंतर्गत पंजीकृत है। पुलिस का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल गो-तस्करी पर प्रभावी रोक लगेगी, बल्कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026
Voice Of News24





















