बुलंदशहर: ट्रैफिक पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, खोजकर वापस दिया पीड़ित का खोया मोबाइल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद शहर के व्यस्ततम काला आम चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अपनी ईमानदारी और तत्परता से जनता का दिल जीत लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद शहर के व्यस्ततम काला आम चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अपनी ईमानदारी और तत्परता से जनता का दिल जीत लिया। एक राहगीर का गिरा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उसे सुरक्षित मालिक को सौंप दिया, जिससे खाकी की मानवीय संवेदना वाली छवि एक बार फिर निखर कर सामने आई है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, काला आम चौराहे के पास एक व्यक्ति का मोबाइल फोन जेब से गिरकर कहीं खो गया था। फोन खोने से परेशान पीड़ित ने तत्काल वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक उपनिरीक्षक भोपाल सिंह और हेड कांस्टेबल अरविंद बालियान से मदद की गुहार लगाई।

अथक प्रयास से मिली सफलता

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पीड़ित की परेशानी को गंभीरता से लिया और बिना समय गंवाए आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत और तकनीकी सूझबूझ के बाद पुलिसकर्मियों ने कुछ ही समय में मोबाइल फोन ढूंढ निकाला।

पीड़ित ने जताया आभार

अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी और सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिसकर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होता है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.