डिबाई: नीम नदी की डोल कटने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, किसानों का धरना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई नीम नदी छोईया की डोल कटने से तहसील क्षेत्र के कर्णवास रोड पर सैकड़ों बीघा भूमि जलमग्न हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई नीम नदी छोईया की डोल कटने से तहसील क्षेत्र के कर्णवास रोड पर सैकड़ों बीघा भूमि जलमग्न हो गई है। इस समस्या से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।

किसानों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से पहले धान और अब आलू की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। गंदे पानी के भराव के कारण एक दर्जन से अधिक किसान पिछले छह महीने से खेती नहीं कर पा रहे हैं।

प्रमुख मांगें

नीम नदी की सफाई के लिए टीम गठित हो।

टूटी हुई डोल का तत्काल निर्माण कराया जाए।

पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता मिले।

गजेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में देवेंद्र शर्मा, पप्पू गाजी, हसीना बेगम और कमालुद्दीन सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

 

Voice Of News24