बुलन्दशहर: ‘पीएम श्री’ स्कूल की छात्राओं का शैक्षणिक दल उत्तराखंड रवाना, तकनीकी शिक्षा के गुर सीखेंगी छात्राएं

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र डिबाई के ‘पीएम श्री’ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर की 40 सदस्यीय छात्राओं का दल ‘एक्सपोजर विजिट’ के तहत उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र डिबाई के ‘पीएम श्री’ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर की 40 सदस्यीय छात्राओं का दल ‘एक्सपोजर विजिट’ के तहत उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा प्रभारी माया यादव और सह-प्रभारी शालिनी के कुशल नेतृत्व में संचालित की जा रही है।

प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेशानुसार आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा और नवाचार के प्रति जागरूक करना है। इस यात्रा के दौरान छात्राएं आईआईटी रुड़की, पतंजलि योगपीठ और वन अनुसंधान संस्थान (FRI) देहरादून का भ्रमण करेंगी। इन संस्थानों के अवलोकन से छात्राओं को भविष्य में अपना करियर चुनने और उद्यमिता की ओर अग्रसर होने में मदद मिलेगी।

छात्राओं के प्रस्थान के समय विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, जमील अख्तर, मोहम्मद कमर और अफजाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर दिनेश चंद, अवधेश कुमार, अजय यादव, लेने शर्मा सहित अभिभावकगण और बड़ी संख्या में छात्राओं की माताएं मौजूद रहीं। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया

 

Voice Of News24