बुलंदशहर: 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, 15 वर्षीय किशोर पर केस दर्ज कर भेजा गया बाल सुधार गृह

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

सरकारी नलकूप के पास की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे बच्ची अपनी मां के साथ जंगल गई थी। इसी बीच वह प्यास लगने पर पास के एक सरकारी नलकूप पर पानी पीने चली गई। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद 15 वर्षीय एक किशोर ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजन उसे ढूंढते हुए नलकूप पर पहुंचे, जहां इस जघन्य वारदात का खुलासा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कदम उठाए। अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।

 

Voice Of News24