बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के चोला क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। अपनी बहन की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक ललित को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक ललित, जो ककोड थाना क्षेत्र के वैर बादशाहपुर का निवासी था, अपने साले की सगाई समारोह से वापस लौट रहा था। हादसा बिबकॉल कंपनी के पास हुआ। ललित के घर में 15 फरवरी को उसकी छोटी बहन उर्मी की शादी होनी तय है, जिसकी तैयारियों में वह जुटा हुआ था।
चोला थाना प्रभारी (SSI) राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ललित अपने पीछे दो मासूम बच्चों (5 वर्षीय देवेश और 3 वर्षीय जानवी) और पत्नी को छोड़ गया है। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। पुलिस अब टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मखैना गांव में पसरा सन्नाटाhttps://t.co/DAQnmbL4Gy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 9, 2026





















