बुलंदशहर: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 316 बीघा जमीन पर हुआ ध्वस्तीकरण,भू-माफियाओं में हड़कंप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुलावठी क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे बुलडोजर ने अवैध प्लॉटिंग को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भू-माफियाओं के बीच हड़कंप की स्थिति है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि गुलावठी और आसपास के क्षेत्रों में बिना किसी ले-आउट प्लान या अनुमति के धड़ल्ले से कॉलोनियां काटी जा रही हैं। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लगभग 316 बीघा भूमि पर किए जा रहे अवैध प्लॉटिंग, कच्ची सड़कों और अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

ध्वस्तीकरण के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान किसी भी बाधा को सख्ती से दूर किया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रशासन ने किस तरह नियम विरुद्ध बन रहे ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया।

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की चेतावनी: आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना नक्शा पास कराए और अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी थमेगा नहीं, बल्कि जिले के अन्य हिस्सों में भी अवैध निर्माणों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.