प्रयागराज: मासूमों को अश्लील वीडियो दिखाने वाला आरोपी टींसू केसरवानी गिरफ्तार

प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के संगम नगरी में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक गंभीर मामले में मुट्ठीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के संगम नगरी में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक गंभीर मामले में मुट्ठीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मासूम बच्चों को मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाने के आरोप में 34 वर्षीय टींसू केसरवानी को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय निवासियों और परिजनों की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी टींसू केसरवानी बच्चों को बहला-फुसलाकर उन्हें आपत्तिजनक सामग्री दिखाता था, जो बच्चों के मानसिक विकास और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। मुट्ठीगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस कृत्य के पीछे कोई अन्य मंशा या गिरोह शामिल था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.