बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर डिबाई रोड स्थित भीमपुर चौराहे के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर डिबाई रोड स्थित भीमपुर चौराहे के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद नंबर की बुलेट (UP 14 GZ 7393) और दूसरी बाइक (UP 13 BA 0663) के बीच आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक सवार सोनपाल सिंह (पुत्र भूप सिंह, निवासी घोसीपुरा, हाल निवासी छपरा) का घुटने से नीचे का पैर कई जगह से टूट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डिबाई भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनपाल सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: जिरौली इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटाhttps://t.co/UyIjerlQoI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 26, 2026



















