डिबाई: कृष्णा पब्लिक स्कूल में समाजसेवी कपिल वार्ष्णेय ने किया ध्वजारोहण, भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा बेलोन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलोन स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलोन स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सुप्रसिद्ध समाजसेवी कपिल वार्ष्णेय (केडी फार्म हाउस) ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें बच्चे हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से समां बांध दिया। समाजसेवी कपिल वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24