मऊ: डायलिसिस मशीनों का ‘डकैत’ निकला लखनऊ का डॉक्टर, अस्पताल में टेक्नीशियन को बंधक बना की थी लूट

मऊ

मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल से डायलिसिस मशीनों की लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल से डायलिसिस मशीनों की लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस डकैती का मास्टरमाइंड कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि लखनऊ का एक पढ़ा-लिखा होम्योपैथी डॉक्टर निकला। पुलिस ने घटना के 48 घंटों के भीतर डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपये की मशीनें बरामद कर ली हैं।

कर्ज और तंगी ने बनाया अपराधी

पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान लखनऊ के गोमती नगर (विभव खंड) निवासी डॉ. अमरनाथ दीक्षित के रूप में हुई है। डॉ. दीक्षित लखनऊ में क्लिनिक चलाने के साथ-साथ कई बड़े अस्पतालों का मैनेजमेंट भी देखता है। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि उस पर भारी कर्ज था और आर्थिक तंगी के चलते उसने लूट की साजिश रची। उसे विशेष यादव नामक टेक्नीशियन से जानकारी मिली थी कि मऊ के ‘आजमी हॉस्पिटल’ में नई डायलिसिस मशीनें रखी हैं।\

फिल्म स्टाइल में दी घटना को अंजाम

23 जनवरी की रात डॉ. अमरनाथ अपने 6 साथियों के साथ पिकअप वाहन लेकर हकीकतपुरा स्थित आजमी हॉस्पिटल पहुँचा। आरोपियों ने वहां मौजूद टेक्नीशियन को बंधक बना लिया और करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 4 डायलिसिस मशीनें लूटकर फरार हो गए। अस्पताल के CCTV फुटेज में एक आरोपी मशीन को पीठ पर लादकर ले जाता हुआ दिखाई दिया था, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

एसपी मऊ के निर्देश पर गठित टीमों ने मुखबिर की सूचना पर मतलूपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पिकअप मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण वे फंस गए। पुलिस ने मौके से डॉ. अमरनाथ और उसके सहयोगी राजकुमार को दबोच लिया।

बरामदगी का विवरण

4 डायलिसिस मशीनें (कीमत ~30 लाख)

घटना में प्रयुक्त पिकअप (UP 32 KN 2133)

4000 रुपये नकद और मोबाइल फोन

पांच आरोपी अब भी फरार

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि इस गिरोह के पांच अन्य सदस्य—सुमित गौतम, विशेष यादव, अंश, पंडित और बबुआ—अभी फरार हैं। ये सभी शातिर अंतर-जनपदीय अपराधी हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। आरोपी इन मशीनों को पूर्वांचल के अन्य जिलों में सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में थे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.