देवरिया: उग्रसेन सेतु पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

देवरिया

देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के गोला बाजार निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा (45) पुत्र पन्नेलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कपरवार से अपने घर गोला बाजार लौट रहे थे। जैसे ही वह उग्रसेन सेतु पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद सुरेंद्र का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश मौर्या पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस चौकी पर खड़ा करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

 

Voice Of News 24