मऊ: पट्टे की जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे; 4 गिरफ्तार

मऊ

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुरहूपुर (कैलेंडर) में पट्टे की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुरहूपुर (कैलेंडर) में पट्टे की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सड़क पर हुई इस गुत्थमगुत्था का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित वीरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी वैध पट्टे की जमीन की घेराबंदी के लिए गड्ढा खुदवा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी चंद्रिका और उसके साथ आए पांच अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अंगूठा भी टूट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24