बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ घंटों से जारी लगातार बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ घंटों से जारी लगातार बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। सोमवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। अचानक बढ़ी इस ठंड और ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें इस बेमौसम बारिश ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के किसान राजेश, हरकेश, डिप्टी और कालू ने बताया कि खेतों में तैयार खड़ी सरसों की फसल पर बारिश और हवा का दोहरा प्रहार हो रहा है, जिससे फसल के गिरने और दाना काला पड़ने का डर है। वहीं, जो किसान आलू की खुदाई कर चुके हैं या जिनकी फसल अभी मिट्टी के अंदर है, वहां जलभराव होने से सड़न का खतरा पैदा हो गया है।
गेहूं के लिए ‘अमृत’ है यह बारिश हालांकि, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश हर फसल के लिए बुरी नहीं है। गेहूं की फसल के लिए यह पानी ‘अमृत’ के समान माना जा रहा है। इस समय हुई बारिश से गेहूं की बढ़वार में तेजी आएगी और कल्ले बेहतर निकलेंगे, जिससे उत्पादन में सुधार की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने किसानों को जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है।
हिम्मतगढ़ी: बसंत पंचमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गई होली, सुख-समृद्धि की कामनाhttps://t.co/XcXWzyQ9vK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026


















