मऊ: आज 45 मिनट के लिए रहेगा ‘ब्लैकआउट’, सुरक्षा परखने को बजेगा सायरन; प्रशासन ने जारी किए निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए आज मऊ शहर में एक वृहद ‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए आज मऊ शहर में एक वृहद ‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा। सोनीधापा इंटर कॉलेज को केंद्र बनाकर आयोजित होने वाले इस अभ्यास के दौरान करीब 45 मिनट तक शहर की बिजली पूरी तरह बंद रखी जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, आज शाम 6:00 बजे दो मिनट तक चेतावनी सायरन बजाया जाएगा, जिसके ठीक बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट प्रभावी हो जाएगा। इस दौरान नागरिकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने घरों में इनवर्टर, मोबाइल टॉर्च या अन्य किसी भी माध्यम से रोशनी न जलाएं। इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा कोर, आपदा मित्र, NCC, NSS और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। मॉकड्रिल के माध्यम से हवाई हमले, बम विस्फोट और आगजनी जैसी स्थितियों में बचाव व राहत कार्यों का सघन अभ्यास किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने जनता से अपील की है कि यह एक नियमित सुरक्षा अभ्यास है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए इस मॉकड्रिल को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.