बलिया: भूमि विकास बैंक चुनाव में सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द, जमकर हुआ हंगामा

बलिया

बलिया जनपद के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के प्रतिनिधि चुनाव को लेकर रसड़ा में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के प्रतिनिधि चुनाव को लेकर रसड़ा में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। इस फैसले के बाद सपा कार्यकर्ताओं और चुनाव अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया।

 

सपा समर्थकों का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में चुनाव अधिकारी ने जानबूझकर उनके प्रत्याशी का पर्चा खारिज किया है। नामांकन स्थल पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचा और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस की मौजूदगी में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना के बाद से रसड़ा में चुनावी सरगर्मी और राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]