बुलंदशहर: विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने बूथों पर चलाया मतदाता पुनरीक्षण अभियान, युवाओं को जोड़ने पर जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रविवार को डिबाई विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरूकता और निरीक्षण कार्य किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रविवार को डिबाई विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरूकता और निरीक्षण कार्य किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्री चंद्रपाल सिंह लोधी ने विभिन्न बूथों का दौरा कर नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची में संशोधन कार्य को गति प्रदान की।

विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण विधायक ने दानपुर ब्लॉक के बूथ संख्या 221 से 225 तक पार्टी पदाधिकारियों, बीएलओ (BLO) और बीएलए-2 (BLA 2) के साथ कार्य का जायजा लिया। इसके पश्चात, उन्होंने ग्राम नारायणपुर के बूथ संख्या 227 से 230 का दौरा किया, जहाँ उनके साथ उप जिलाधिकारी (SDM) श्री मनीष कुमार भी मौजूद रहे। यहाँ उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे।

कार्यकर्ताओं को दिया सहयोग का मंत्र ग्राम शेखपुर के बूथ नंबर 261 से 264 पर पहुँचकर विधायक ने चल रहे अभियान का निरीक्षण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बीएलओ के साथ समन्वय बिठाकर घर-घर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक पंकज आर्य, बूथ अध्यक्षों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.