बुलंदशहर: वन विभाग ने सड़क किनारे लगे पौधों पर किया जल छिड़काव, हरियाली बचाने की अनूठी पहल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है। सरकारी नर्सरी सूरजपुर मखैना के वन विभाग द्वारा राजौर से डिबाई मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों की देखभाल हेतु पानी का विशेष छिड़काव अभियान चलाया गया।

वन विभाग के अधिकारी जितेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना और पौधों को सूखने से बचाकर उन्हें स्वस्थ रखना है। अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्य जारी रखेगा ताकि पर्यावरण संतुलन मजबूत बना रहे।

ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सिंचाई से पौधों की वृद्धि अच्छी होती है, जो न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हरियाली बढ़ने से क्षेत्र का तापमान संतुलित रहता है और वर्षा चक्र को भी बल मिलता है। प्रकृति संरक्षण की दिशा में विभाग का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.