नरौरा
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला बदरपुर स्थित शिव मंदिर में शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला बदरपुर स्थित शिव मंदिर में शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रपाल सिंह ने भी शिरकत कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
भक्तिमय भजनों से गूंज उठा मंदिर परिसर
शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण हनुमान चालीसा और भक्ति भजनों से गूंज उठा। विधायक चंद्रपाल सिंह ने अपने पैतृक गांव बदरपुर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में सम्मिलित हुए।
हवन-पूजन के बाद वितरित हुआ प्रसाद
सुंदरकांड पाठ के समापन पर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद आयोजित हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे के रूप में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।
क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर इंद्रजीत लोधी, राजू डॉक्टर, सुमित कुमार, प्रेम शंकर लोधी, नरेश कुमार लोधी, चरण सिंह लोधी, लाल मन, रोशन लाल, देशराज लोधी और विशाल लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विश्व हिंदी दिवस: ‘हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरवशाली परंपरा का दर्पण’ – CM योगी pic.twitter.com/s4WDLl862b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2026























