महराजगंज :50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महराजगंज कोतवाली में तैनात 2019 बैच के दारोगा मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दारोगा मोहम्मद अशरफ खान मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी है। उस पर आरोप है कि सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक मामले में राहत देने और कानूनी कार्रवाई से बचाने के बदले वह पीड़ित से मोटी रकम की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन विभाग ने मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

रंगे हाथ हुई गिरफ्तारी

एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही दारोगा ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये स्वीकार किए, पहले से मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.