UP News: अन्नदाता किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 16 लाख निजी ट्यूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह माफ

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य के 16 लाख निजी ट्यूबवेल से जुड़े अन्नदाता किसानों के बिजली बिल को पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसान परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

सरकार उठाएगी आर्थिक बोझ

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों को अब अपने ट्यूबवेल के बिजली बिल की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इन बिलों का शत-प्रतिशत भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सरकार का यह कदम किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें सिंचाई की लागत से मुक्त करने के संकल्प का हिस्सा माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.