महराजगंज: हिन्दू सम्मेलन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सोमेंद्र मीना ने बरदहिया बाजार में सुरक्षा इंतजामों का परखा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र स्थित बरदहिया बाजार में आयोजित होने वाले आगामी हिन्दू सम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र स्थित बरदहिया बाजार में आयोजित होने वाले आगामी हिन्दू सम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार शाम को  पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेंद्र मीना ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की।

सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष नजर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यक्रम स्थल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सुरक्षा घेरे, बैरिकेडिंग और वॉच टावर के स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन के दौरान उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

एसपी सोमेंद्र मीना ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि:

कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी पैनी नजर रखी जाए।

यातायात इस प्रकार संचालित हो कि आम नागरिकों को आवागमन में कोई समस्या न आए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने आयोजकों से भी संवाद किया और शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.