परतावल: सकल हिंदू समाज सम्मेलन के लिए उमड़ा जनसैलाब, बाइक रैली से गूंजा जन-जागरण का संदेश

परतावल

महराजगंज जनपद के परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाले ‘सकल हिंदू समाज सम्मेलन’ को लेकर मंगलवार को नगर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाले ‘सकल हिंदू समाज सम्मेलन’ को लेकर मंगलवार को नगर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सामाजिक एकता, जन-जागरण और सांस्कृतिक चेतना का संदेश लेकर निकली भव्य बाइक रैली ने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। सैकड़ों युवाओं ने इस दौरान समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान सौरभ पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई, जिसमें रघुनाथ गुप्ता ने अपने परिवार सहित यजमान की भूमिका निभाते हुए विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया।

भूमि पूजन के उपरांत आयोजित बाइक रैली में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों बाइक सवार युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली पंचायत इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर परतावल चौक, गोरखपुर मार्ग, पिपरिया गांव, पनियरा मार्ग, पुनः परतावल चौक, महराजगंज मार्ग, छातीराम नगर तथा परतावल बाजार पोस्ट ऑफिस होते हुए पुनः पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में आकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान बाइक सवारों ने अनुशासन बनाए रखते हुए नगर का भ्रमण किया और सामाजिक जागरूकता, एकता व सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचाया। पूरे मार्ग पर लोगों में रैली को लेकर उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पंचायत इण्टर कॉलेज के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ला, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर शर्मा, युवा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल,युवा नेता अजय गौतम, सभासद विनय सिंह, रिंकू सिंह, प्रदीप मोदनवाल,अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में श्यामदेउरवा थाना सहित चार अन्य थानों की पुलिस फोर्स रैली मार्ग पर तैनात रही, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करना तथा सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की सफलता पर प्रतिभागियों एवं नगरवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.