बलरामपुर: ममता शर्मसार, अस्पताल में लावारिस छोड़ी गई नवजात बच्ची; ‘मिशन शक्ति’ टीम ने बचाई जान

बलरामपुर/उतरौला

बलरामपुर जनपद के एक तरफ जहां पूरा देश बेटियों के सम्मान में ‘मिशन शक्ति’ अभियान चला रहा है, वहीं उतरौला में ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के एक तरफ जहां पूरा देश बेटियों के सम्मान में ‘मिशन शक्ति’ अभियान चला रहा है, वहीं उतरौला में ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात महिला ने अपनी कोख से जन्मी नवजात बच्ची को साजिदा हॉस्पिटल में लावारिस छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ‘मिशन शक्ति’ टीम की सक्रियता से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है।

अस्पताल से मिली सूचना, हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना बीते कल 22 दिसंबर शाम करीब 7:00 बजे की है। साजिदा हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा कोतवाली उतरौला को सूचना दी गई कि एक अज्ञात महिला नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गई है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली उतरौला की एंटी रोमियो टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया।

परिजनों की तलाश रही नाकाम

पुलिस टीम ने आसपास और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के जरिए बच्ची के परिजनों का पता लगाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद तत्काल 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया गया।

सुरक्षित हाथों में ‘नन्ही जान’

चाइल्ड हेल्पलाइन के निर्देशों पर एंटी रोमियो टीम (म0आ0 साक्षी राज, म0आ0 सुषमा सिंह, का0 शिवाकांत वर्मा व का0 शशिकांत यादव) ने नवजात को MIK महिला हॉस्पिटल, बलरामपुर पहुंचाया। वहां बच्ची को SICU में भर्ती कराया गया है, जहां वह पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों वंदना कश्यप और हरीश गौतम के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस टीम की सराहना

इस नेक कार्य में मुख्य रूप से हे0का0 अखिलेश कुमार, हे0का0 मेवालाल, का0 शिवाकांत वर्मा और महिला आरक्षियों की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब उस अज्ञात महिला की तलाश कर रही है जिसने इस मासूम को लावारिस छोड़ा था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.