महराजगंज: नेपाल बेचने की फिराक में था शातिर चोर, चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नौतनवा थाना क्षेत्र की संपत्तियां चौकी पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नौतनवा थाना क्षेत्र की संपत्तियां चौकी पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) नौतनवा, अंकुर गौतम, ने बताया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को सीमा पार नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में था, लेकिन उसका मंसूबा नाकाम हो गया।

सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध हरकतें देखकर पुलिस ने युवक को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसे उसने पुआल (घास-फूस) में छिपाकर रखा था।

पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी और तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.