जालौन: डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पल्स पोलियो अभियान रैली का हुआ शुभारंभ

जालौन

जालौन जनपद के पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जालौन जनपद के पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।

रैली को जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम और एसपी ने उपस्थित लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से देश को मुक्त रखने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्कूली बच्चे और स्वयंसेवी संगठन के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने हाथों में तख्तियाँ लेकर “दो बूंद जिंदगी की”, “पोलियो मुक्त भारत” जैसे नारे लगाए, जिसका उद्देश्य आम जनता को 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित करना था।

प्रशासन ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने बच्चों को बूथ पर ले जाकर खुराक अवश्य पिलाएँ, ताकि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखा जा सके।

 

Voice Of News 24