सीतापुर: पालतू कुत्ते ने 7 लोगों पर बोला हमला, बुजुर्ग गंभीर घायल; गांव में दहशत

सीतापुर

सीतापुर जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के नेरी गाँव में शुक्रवार देर शाम एक पालतू कुत्ते के अचानक उग्र होकर ग्रामीणों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। अलग-अलग जगहों पर हुए इस हमले में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक बुजुर्ग व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि गाँव के ही रामसेवक का पालतू कुत्ता अचानक उग्र हो गया और गलियों में घूमते हुए राहगीरों और लोगों पर झपटने लगा। कुत्ते के हमले से गाँव में भगदड़ मच गई, और कई लोगों को जान बचाकर घरों में छिपना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि यह कुत्ता पहले भी आक्रामक व्यवहार कर चुका था, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गहरे घाव आए हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर पिसावा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने पशुपालन विभाग को भी सूचित कर कुत्ते की जांच और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कुत्ते को तुरंत सुरक्षित तरीके से काबू में किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.