सिद्धार्थनगर :मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिले में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान जारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना मोहाना पुलिस टीम ने आज पंचायत भवन मधुबनी खास और एलपीजी सेन्टर एकेडमी मेमोरियल स्कूल में ‘बहू बेटी सम्मेलन’ आयोजित किया।

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयमाल यादव, सुनील कुमार सिंह और महिला आरक्षी अंकिता सिंह ने महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो, और नए कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान शक्ति दीदी अभियान के तहत जागरूकता फैलाई गई और 1090, 181, 112, 1930 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साइबर फ्रॉड में मिली सफलता:

दूसरी ओर, जिले की पुलिस को साइबर अपराध पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है। कठेला थाना क्षेत्र के झकाया निवासी मोहित यादव के साथ 22 अगस्त को हुए साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। मोहित द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद, थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए लगभग दो से तीन माह में फ्रॉड हुई पूरी रकम को मोहित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया। पीड़ित मोहित यादव ने इस त्वरित और सफल कार्रवाई के लिए कठेला पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

 

Voice Of News24