सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, आज दिनांक 07.12.2025 को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पुलिस बल को मजबूती प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, आज दिनांक 07.12.2025 को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पुलिस बल को मजबूती प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यालय द्वारा प्राप्त किए गए 05 नवीन चार पहिया वाहनों को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत कुमार प्रसाद द्वारा विधिवत हरी झंडी दिखाकर उनके नवीन कार्यस्थलों के लिए रवाना किया गया।
एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि इन आधुनिक वाहनों के मिलने से जिले में पुलिस की कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
इन नवीन वाहनों का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण में और अधिक प्रभावी ढंग से काम करना है। अधिकारियों का मानना है कि इससे पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में सुधार होगा और जिले की जनता को और अधिक बेहतर और त्वरित सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।
इस मौके पर विश्वजीत सौरयान, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन और डायल 112 के प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन इस कदम को आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक सकारात्मक पहल मान रहा है।
सिद्धार्थनगर सौतेली माँ ने 3 वर्षीय बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्ते हुए शर्मसारhttps://t.co/XE5EeUH1xr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 7, 2025























