महराजगंज दो बाइकों की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा धमउर ग्राम सभा के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा धमउर ग्राम सभा के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घायलों में एक बाइक पर सवार राम दरस और उनकी पत्नी मीना कुमारी शामिल हैं, जो ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम नेटूवहिया के निवासी बताए गए हैं। दूसरी बाइक पर सवार रवि पुत्र तारकेश्वर (उम्र 18 वर्ष), निवासी झूलनीपुर, भी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.