नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप दो युवकों पर केस दर्ज, तलाश शुरू

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित मां ने थाना श्यामदेउरवा में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रघुपत और दुर्विजय साहनी नामक दो युवक उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

यह घटना 26 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 3 बजे की है। पीड़िता की मां का यह भी आरोप है कि आरोपी उन्हें लगातार फोन पर गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.