महराजगंज
महराजगंज जनपद के डिवाइन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के डिवाइन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में हुआ। प्रधानाचार्य आलोक रंजन त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।

अपने संबोधन में DM शर्मा ने छात्रों से मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी ऊर्जा का प्रयोग करके आकाश की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
समारोह में खो-खो, कबड्डी और 100 मीटर रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। येलो हाउस ने सीनियर बालक खो-खो का खिताब जीता, जबकि कंचन वर्मा (सीनियर बालिका) और प्रखर वर्मा (सीनियर बालक) ने 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान हासिल किया।
विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि खेल टीम भावना, अनुशासन और बहुआयामी विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के अंत में, DM और विशिष्ट अतिथियों द्वारा सफल छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 29 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/Z9KMLrrkyy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 29, 2025























