रायबरेली सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का खुला खेल, 24 घंटे में उखड़ने लगी PWD की सड़क

रायबरेली

रायबरेली जनपद के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के उमरन से सरेनी मोड़ तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए गए सड़क निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के उमरन से सरेनी मोड़ तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए गए सड़क निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सड़क बनने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही वह उखड़ना शुरू हो गई है।

ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का पर्दाफाश करते हुए इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नई बनी सड़क की परतें आसानी से हाथ से उखड़ रही हैं, जिससे इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से मानक के विपरीत काम किया गया है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से ठेकेदार और PWD के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस घटिया निर्माण के कारण सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और यह सड़क जल्द ही टूटने की कगार पर है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.