कानून व्यवस्था का जायजा डीआईजी एस चनप्पा ने महराजगंज के बाजारों में किया पैदल गश्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी (पुलिस उपमहानिरीक्षक) एस चनप्पा आज महराजगंज पहुंचे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी (पुलिस उपमहानिरीक्षक) एस चनप्पा आज महराजगंज पहुंचे। उन्होंने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त किया।

डीआईजी का यह औचक गश्त सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से किया गया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस की उपस्थिति और जनता के बीच सुरक्षा के माहौल का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान, डीआईजी एस चनप्पा ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से त्योहारों और व्यस्त समय में सतर्कता बढ़ाने, जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने और आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।

डीआईजी की इस सक्रियता से स्थानीय पुलिसकर्मियों में भी मुस्तैदी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News24