सहारनपुर रामपुर मनिहारान में 3 दबंग युवकों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहाँ तीन युवकों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सहारनपुर जनपद के के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहाँ तीन युवकों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस मारपीट की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि किसी मामूली विवाद को लेकर तीनों दबंग युवकों ने पीड़ित युवक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की दखलंदाजी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के संबंध में जब पुलिस से संपर्क किया गया तो थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने जानकारी दी कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी जाएगी, तत्काल मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस ने जल्द से जल्द तहरीर देने की अपील की है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.