सीतापुर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत; एक गंभीर घायल

सीतापुर

सीतापुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में एक अन्य बाइक सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर (लखनऊ) रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी है।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुर्घटना ने सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.