उन्नाव दारोगा बाग ठेके के पास अराजक तत्वों का तांडव, खुलेआम सड़कों पर बवाल

उन्नाव

उन्नाव जनपद के शहर के दारोगा बाग स्थित शराब के ठेके के पास आज शाम अराजक तत्वों के तांडव ने सड़क पर भय का माहौल पैदा कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

उन्नाव जनपद के शहर के दारोगा बाग स्थित शराब के ठेके के पास आज शाम अराजक तत्वों के तांडव ने सड़क पर भय का माहौल पैदा कर दिया। कुछ उपद्रवी युवकों ने खुलेआम सड़कों पर बवाल और मारपीट की, जिससे राहगीर दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक ठेके के पास इकट्ठा हुए और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि वे बीच सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट करने लगे। इन अराजक तत्वों ने सड़क पर चल रहे यात्रियों और राहगीरों को भी डरा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

सड़क पर खुलेआम हो रहे इस हंगामे के कारण लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश उपद्रवी वहाँ से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.