हाई कोर्ट बेंच की मांग वकीलों ने बागपत में RLD सांसद राजकुमार सांगवान का किया घेराव

बागपत

बागपत जपद के पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने की पुरानी मांग को लेकर आज बागपत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के सांसद राजकुमार सांगवान को वकीलों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

बागपत जपद के पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने की पुरानी मांग को लेकर आज बागपत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के सांसद राजकुमार सांगवान को वकीलों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

वकीलों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के गेस्ट हाउस पर जोरदार हंगामा करते हुए सांसद राजकुमार सांगवान का घेराव किया। वकीलों की मांग थी कि सांसद इस महत्वपूर्ण मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाएं।

वकीलों के भारी दबाव और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सांसद राजकुमार सांगवान को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने प्रदर्शनकारी वकीलों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि वह पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के मुद्दे को पूरी गंभीरता के साथ सदन में उठाएंगे और इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

सांसद के आश्वासन के बाद वकीलों का घेराव समाप्त हुआ। पश्चिमी यूपी में लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर जनप्रतिनिधियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Voice Of News24