पीलीभीत रोडवेज बस संचालन पर भाजपा में गुटबाजी! चेयरमैन के बाद MLA ने दोबारा काटा फीता

पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के एक नई रोडवेज बस सेवा के उद्घाटन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेताओं के बीच गुटबाजी साफ दिखाई दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


पीलीभीत जनपद के एक नई रोडवेज बस सेवा के उद्घाटन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेताओं के बीच गुटबाजी साफ दिखाई दी। गजरौला से बरखेड़ा तक शुरू होने वाली बस सेवा का उद्घाटन एक नहीं, बल्कि दो बार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले चेयरमैन ने बस संचालन का उद्घाटन किया। इसके कुछ ही देर बाद, स्थानीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने चेयरमैन द्वारा किए गए उद्घाटन को दरकिनार करते हुए, दोबारा फीता काटकर बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया।

बरखेड़ा में एक ही बस संचालन का दो-दो बार फीता काटे जाने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह वाकया स्थानीय भाजपा इकाई में गुटबाजी और आपसी खींचतान को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।

जनप्रतिनिधियों के बीच इस प्रकार के मतभेद से जहां एक ओर आम जनता हैरान है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी असहज स्थिति पैदा हो गई। दोनों नेताओं के समर्थकों में भी इस बात को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा।

 

 

Voice Of News24