झाँसी
झाँसी जनपद के झाँसी-गरौठा रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ एक कृषि फार्म के पास गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार संतोष कुशवाहा को रौंद दिया। हादसे में संतोष कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

झाँसी जनपद के झाँसी-गरौठा रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ एक कृषि फार्म के पास गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार संतोष कुशवाहा को रौंद दिया। हादसे में संतोष कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, स्थानीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
हालांकि, मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश था। न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए, परिजनों ने सड़क जाम कर दी और ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ (क्षेत्राधिकारी) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर, उचित कानूनी कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सहारनपुर मिर्जापुर में गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में साऊद घायलhttps://t.co/ZWAXrXEBvO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2025























