सहारनपुर
सहारनपुर जनपद में गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज सुबह थाना मिर्जापुर पुलिस और गौकशों के एक गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज सुबह थाना मिर्जापुर पुलिस और गौकशों के एक गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गौकश, जिसका नाम साऊद बताया जा रहा है, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी गौकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो गौकश साऊद के पैर में लगी, जिससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने घायल गौकश साऊद के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान साऊद के कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घायल साऊद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य गौकशों की तलाश में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ZxOHp8HKm1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























