मऊ जेल में बंद गैंगस्टर के आरोपी ने लगाई फांसी, जेल प्रशासन में हड़कंप

मऊ

मऊ जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब चोरी के मामले में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब चोरी के मामले में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कैदी की पहचान सैदपुर इलाके के अजीत रावत के रूप में हुई है, जिस पर गैंगस्टर का भी आरोप था।

जानकारी के अनुसार, बंदी अजीत रावत ने जेल हॉस्पिटल के पीछे गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बंदी के सुसाइड की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में खलबली मच गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी जेल सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी तत्काल जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और जेल में सुरक्षा और प्रबंधन पर सवाल उठाए। मृतक अजीत रावत के खिलाफ चिरैयाकोट थाने में चोरी समेत कई मामले दर्ज थे। जेल प्रशासन अब इस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहा है।

 

Voice Of News24