बहराइच बाइक-कार की भीषण भिड़ंत, आग लगने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

बहराइच

बहराइच जनपद के थाना मटेरा इलाके में नवाबगंज मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बाइक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के थाना मटेरा इलाके में नवाबगंज मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बाइक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई।

इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद चारपहिया वाहन (कार) भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार सवार लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24