महराजगंज
महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में गड़ौरा पुलिस चौकी के पास एक बड़ा हादसा टल गया। ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 12 फीट नीचे नहर में जा गिरा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में गड़ौरा पुलिस चौकी के पास एक बड़ा हादसा टल गया। ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 12 फीट नीचे नहर में जा गिरा।
राहत की बात यह है कि ई-रिक्शा में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी, और चालक भी मौके से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह से पलट गया।
इस घटना के कारण गड़ौरा से लाहरौली तक करीब 20 मिनट तक गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। शाम 4:30 बजे के करीब, स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























