मुजफ्फरनगर किसान आंदोलन के 5 वर्ष पूरे होने पर दिया ज्ञापन, 10 सूत्रीय मांगों पर ज़ोर

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और किसान आंदोलन के 5 वर्ष पूरे होने पर विरोध दर्ज कराया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मुजफ्फरनगर जनपद के आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और किसान आंदोलन के 5 वर्ष पूरे होने पर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारी किसान, भारतीय किसान यूनियन (BKU) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सदर तहसील पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपनी 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

किसानों ने इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी समस्याओं पर ध्यान न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। ज्ञापन में मुख्य रूप से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं।

BKU जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही किसानों के मुद्दों पर विचार नहीं करती है, तो किसान एक बार फिर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.