मुरादाबाद उखाड़े गए ATM में थे ₹7 लाख, पुलिस के सुरक्षा दावों की खुली पोल

मुरादाबाद

मुरादाबाद जनपद में सिविल लाइन फव्वारा चौक के पास PNB के ATM को उखाड़कर ले जाने की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुरादाबाद जनपद में सिविल लाइन फव्वारा चौक के पास PNB के ATM को उखाड़कर ले जाने की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब खुलासा हुआ है कि चोरी गए इस ATM में लगभग ₹7 लाख रुपये मौजूद थे।

बैंक सूत्रों के अनुसार, चोरी से कुछ ही घंटे पहले, रात में ATM में कुल ₹8 लाख रुपये की नकदी भरी गई थी, जिसमें से 7 लाख रुपये चोर लेकर फरार होने में कामयाब रहे।

इतने व्यस्त इलाके में पूरी ATM मशीन को उखाड़कर ले जाने की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और शहर की सुरक्षा के सभी दावों की पोल खोल दी है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस टीम के हाथ खाली हैं और चोरों को पकड़ने में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। यह वारदात शहर की बैंकों और अन्य ATM बूथों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.